एन आई एन,
पिथौरागढ़। वड्डा कस्बे की प्रसिद्ध रामलीला आज शुरू हो गई। पहले दिन नारद मोह राम सीता जन्म का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय कर खूब वाहवाही बटोरी।
शुभारंभ अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुंडल गिरी, ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह सौन ने क्षेत्र की सभी महिलाओं को सम्मानित किया। मंचन को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल है।