एन आई एन,
पिथौरागढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 23 अक्टूबर से जिले में रखी गई ईवीएम और बीपी पैट की जांच शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि 23 अक्टूबर को यह कार्य शुरू होगा और जांच पूरी होने तक चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया के इंजीनियरिंग द्वारा किया जाएगा। इसके लिए राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों को सूचना दे दी गई है।