एन आई एन,

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में गुरुवार को नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिसर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे ने विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों और सुविधाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने ऑनलाइन शैक्षणिक सेवाओं और डिजिटल संसाधनों के उपयोग के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि शिक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय निदेशक भास्कर चंद्र जोशी ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट और ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चारू चंद्र पंत ने किया। इस दौरान डॉ. प्रीति पंत, रवीश कार्की और पंकज जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp