एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोट में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2026 आयोजित हुआ। बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। 

नाटक प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज डूंगराकोट प्रथम, दोबांस द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट तृतीय रहा।

जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी तथा नाटक प्रतियोगिता की विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।







Share on Facebook Share on WhatsApp