एन आई एन,

पिथौरागढ़। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पिथौरागढ़ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नगर के रामलीला मैदान में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगा। आयोजको ने बताया कि कार्यक्रम में हर दिन स्टार नाइट आयोजित की जाएगी, जिसमें जितेंद्र तोमक्याल, स्वाति भट्ट, महिपाल जैसे प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे । 

इसके अलावा स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए भी कार्यक्रम रखे गए हैं कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगा।







Share on Facebook Share on WhatsApp