एन आई एन,

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र में डायल 112 पर झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जम्बू गली निवासी नवीन आर्या ने 21 अक्टूबर को पड़ोस में एक महिला के बच्चों से मारपीट करने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सूचना असत्य पाई गई। 

पूछताछ में नवीन ने शराब के नशे में फोन करने की बात स्वीकार की। इस पर जाजरदेवल पुलिस ने उसका ₹10 हजार का चालान किया। पुलिस ने लोगों से डायल 112 का उपयोग केवल वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में करने की अपील की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp