एन आई एन,

पिथौरागढ़। जनपद के मुनस्यारी और धारचूला की महिला बुनकर पारंपरिक दनकालीन बुनकारी को नए प्रयोगों से विशिष्ट पहचान दे रही हैं। महिला बुनकरों ने ऊनी कालीनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अशोक स्तंभ और ‘सत्यमेव जयते’ की आकृतियां बारीकी से उकेरकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं इस पारंपरिक कला को आगे बढ़ा रही हैं। जिला उद्योग केंद्र के मार्गदर्शन में उन्हें आधुनिक बाजार के अनुरूप उत्पाद तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे स्थानीय हस्तशिल्प को नई पहचान देने के साथ महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।







Share on Facebook Share on WhatsApp