एन आई एन,

खटीमा। साइबर जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को खटीमा कोतवाली पुलिस ने चकरपुर क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। चौकी प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग के नुकसान और सोशल मीडिया की सुरक्षा व गोपनीयता की जानकारी दी।

एसआई ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया पासवर्ड साझा न करने और साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।







Share on Facebook Share on WhatsApp