एन आई एन,
पिथौरागढ़। टनकपुर पिथौरागढ़ सड़क पर थरकोट झील के पास गुरुवार सुबह करीब 4.30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को सुबह हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रोप, स्ट्रेचर और अन्य उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर दोनों घायलों को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया।
घायलों की पहचान 55 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र केशर सिंह और वाहन चालक दीपक सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी ग्राम धारी पाभे, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि नरेंद्र सिंह ऋषिकेश एम्स से हार्ट का उपचार करा कर ब्रेजा गाड़ी से वापस लौट रहे थे। रेस्क्यू टीम में एलएफएम महेश कनवाल, बिजेंद्र सिंह, एफएम महिपाल सिंह, राम सिंह, चंद्र प्रकाश ओली, मुकेश कुमार और विपिन कुमार शामिल रहे।