एन आई एन,

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ वन विभाग के नये डीएफओ दीपक सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। वे उत्तरी कुमाऊं वन प्रभाग हल्द्वानी से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। अब तक यहां दायित्व संभाल रहे आदित्य रत्न को मात्र एक माह के भीतर ही स्थानांतरित कर दिया गया है।

उन्हें हल्द्वानी वन विभाग में भेजा गया है। प्रभार संभालने के बाद नए डीएफओ ने कहा कि योजनाओं में तेजी लाई जाएगी।







Share on Facebook Share on WhatsApp