एन आई एन,

पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने बुधवार को बाजार में वनराजी समुदाय के लोगों और स्थानीय महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी वेबसाइट से बचने के तरीके बताए।

लोगों को ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सतर्कता से उपयोग करने की सलाह दी गई। पुलिस ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की अपील की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp