एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने मुनस्यारी क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन अधिकारी को 20 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बोना-गोल्फा के आपदा प्रभावितों के विस्थापन, प्रभावित परिवारों को दूसरी किस्त जारी करने, गांवों को सड़क व मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने और मोटर पुलों का निर्माण पूरा करने की मांग की। उन्होंने मुनस्यारी सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने तथा क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों व पुलियाओं की मरम्मत की मांग भी उठाई।
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पिथौरागढ़, मुनस्यारी और बंगापानी में आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, टांगा और ढीलम-साईं-पोलो के ग्रामीणों ने सड़क व नेटवर्क सुविधा नहीं मिलने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।