एन आई एन,

पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल के तहत जीआइसी रोड निवासी तारकेश और पांडेगांव निवासी लतिका ने विवाह के सात फेरों के बाद परिणय पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया। पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक की मुहिम से जुड़कर नवदंपती ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 

वधू लतिका ने पौधा अपने माता-पिता ज्योति पाठक और पूरन चंद्र पाठक को सौंपा। उन्होंने पौधे की देखभाल बेटी की तरह करने का संकल्प लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp