एन आई एन,

पिथौरागढ़। धारचूला पुलिस ने मंगलवार को ग्वालगांव के एलधारा के पास साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के तहत स्थानीय लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के कहने पर यूपीआई से पैसे ट्रांसफर न करने और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की।

इस दौरान डिजिटल अरेस्ट, एआई से आवाज और वीडियो की नकल कर ठगी, फर्जी वीडियो कॉल और ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाले साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।







Share on Facebook Share on WhatsApp