एन आई एन,

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ की टीम ने अंतरमहाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। छात्रसंघ महासचिव एवं टीम कप्तान प्रवीण बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने फाइनल में अल्मोड़ा को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की सफलता पर परिसर में खुशी का माहौल है। 

परिसर परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







Share on Facebook Share on WhatsApp