एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू ने खिताब अपने नाम किए। अंडर-15 के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। हिमांशु, अंश कुमार और नितिन अधिकारी ने एक-एक गोल किया।
अंडर-19 के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज ने सोर वैली पब्लिक स्कूल को 1-0 से शिकस्त दी। टीम के नमन खड़ायत ने 24वें मिनट में निर्णायक गोल किया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग की 12 और अंडर-19 वर्ग की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मेजर ललित सामंत, जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।