एन आई एन,

पिथौरागढ़। सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 से 25 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों और खेल संस्थानों के 180 बालक और 125 बालिका समेत कुल 305 मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता दो बॉक्सिंग रिंग में आयोजित की जाएगी। इसमें सब जूनियर वर्ग में वर्ष 2012-13 और जूनियर वर्ग में वर्ष 2010-11 में जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता के लिए 21 अक्टूबर को खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण, वजन और मुकाबलों का ड्रॉ निकाला जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए बॉक्सिंग संघ की ओर से 30 ऑफिशियल नियुक्त किए गए हैं। विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पदक, पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।







Share on Facebook Share on WhatsApp