एन आई एन,

पिथौरागढ़। बजरंग दल के स्थापना दिवस पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं ने जिला महिला चिकित्सालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों को फल और ब्रेड वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों और तीमारदारों को संगठन के सेवा कार्यों एवं सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विहिप विभाग मंत्री कैलाश जोशी, जिला सहमंत्री ललित ऐरी, जिला संयोजक सूरज बिष्ट, जिला सहसंयोजिका सुशीला ऐरी, नगर अध्यक्ष सागर जोशी, नगर संयोजक विनय पांडेय, नगर सहसंयोजक राजेश, भरत जोशी, दिनेश कुमार, कमल गुरुंग, नीरज आर्या, धीरज पटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp