एन आई एन,
पिथौरागढ़। न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट पर बेरीनाग पुलिस ने महिला से छेड़खानी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त जगदीश राम निवासी फलयांटी, बेरीनाग को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को उडियारी बैंड के पास से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, मामले में बार-बार समन जारी होने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक अशोक चौधरी और हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह शामिल रहे।