एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। नाचनी पुलिस ने ग्राम मगरबला की एक दुकान में चेकिंग के दौरान 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

पुलिस ने दुकान संचालक ऊषा देवी के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने जवाहर कॉलोनी में होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान एक दुकान में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की पुष्टि होने पर संचालक विजय कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp