एन आई एन,

पिथौरागढ़। साइबर जागरूकता अभियान-2.0 के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने मुनस्यारी और अस्कोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। मुनस्यारी में थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने एसबीआई में बैंक कर्मियों व खाताधारकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने और डिजिटल अरेस्ट से बचने की जानकारी दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी दी गई।

वहीं अस्कोट में एएचटीयू, पुलिस, एसएसबी और अर्पण संस्था ने महिलाओं को महिला अपराध, मानव तस्करी, बाल सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव और महिला हेल्पलाइन के संबंध में जागरूक किया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की।







Share on Facebook Share on WhatsApp