एन आई एन,

पिथौरागढ़। न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट पर जाजरदेवल पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त नीलाधर जोशी निवासी विखई, जाजरदेवल को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त न्यायालय में पेशी के लिए लगातार अनुपस्थित चल रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पुलिस टीम ने वड्डा क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई एसओ प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में की गई।







Share on Facebook Share on WhatsApp