01-Oct-2025

पिथौरागढ़ नगर निगम के खाते में बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। नगर निगम को इस वर्ष का अटल निर्मल नगर पुरस्कार दिया गया है। बुधवार को देहरादून में मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेयर कल्पना देवलाल को पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की। यह पुरस्कार पिथौरागढ़ नगर निगम को केंद्र द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम वर्ग में प्रदेश में दूसरा और शहरी निकायों की श्रेणी में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर मिला है।

मेयर कल्पना देवलाल ने कहा है कि यह उपलब्धि नगर वासियों के साझा प्रयास से संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि इससे नगर का गौरव पूरे प्रदेश में बढा है। उन्होंने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम की प्रतिबद्धता का प्रमाण यह पुरस्कार है। यह पुरस्कार मिलने से नगर निगम कर्मी गदगद है।



Share on Facebook Share on WhatsApp