एन आई एन,

चंपावत। बार संघ के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर भास्कर मुरारी 44 मत लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राम सिंह को 33 मतों के अंतर से पराजित किया। तीसरे उम्मीदवार पीएस पाटनी को एक वोट मिला। सचिव पद पर गुणानंद थ्वाल विजयी रहे। 

उन्हें 40 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी दीपक जोशी को 17 मत पड़े। उपाध्यक्ष पद पर 33 मत लेकर अशोक चौधरी ने जीत हासिल की , उनके प्रतिद्वंदी पवन ज्योति मनराल को 24 मत मिले। चुनाव अधिकारी एडवोकेट रमेश उप्रेती की देखरेख में चुनाव कराए गए।







Share on Facebook Share on WhatsApp