एन आई एन पिथौरागढ़। राजीव गांधी फाउंडेशन ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ कार्यक्रम के तहत मुवानी में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। वक्ता भुवन पाठक ने कहा कि लंबे संघर्ष और शहादत के बाद राज्य का गठन हुआ है। राज्य आंदोलन की प्रक्रिया में दो प्रमुख धाराएं संघर्ष और संवाद थी।
संवाद की धारा राज्य के स्वरूप और उसके भविष्य तथा दिशा पर चर्चा करती रही है। इसी संवाद को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशव्यापी विमर्श किया जा रहा है। संवाद कार्यक्रम में गोपाल भाई, और नंदिनी, मुवानी महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमलदीप सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल सोनार, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह बोरा आदि ने विचार रखे।