एन आई एन पिथौरागढ़। गांधी जयंती को लेकर खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन वॉलीबॉल और योग प्रतियोगिता कराई गई। वॉलीबॉल में धारचूला, डीडीहाट और स्टेडियम टेनीज की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
योग प्रतियोगिता में भावेश, प्रभात, प्रकाश, देवांग, देवा, आरव, शिवांश, स्नेहा, अवनिका सेठी, काव्या, तान्या, ऐलियाना, अक्षिता, मन्दाकिनी ने मुकाबले जीते। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्राचार्य प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।