पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। जाजरदेवल और मर्सोली मंडल में गोष्ठी आयोजन के साथ ही विजयदशमी उल्लास का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में नगर प्रचारक यशपाल और विद्यार्थी विभाग के रुद्राक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
और संघ के पांच परिवर्तन स्वदेशी बोध, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यों का बोध आदि की जानकारी देते हुए इन्हें जीवन में उतारने का आह्वान किया।