एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कमलेश्वर के प्राचार्य डॉ रविंद्र नरियाल के पिता शंकर दत्त का 77 वर्ष की आयु में हृदयघात से निधन हो गया है। समाचार मिलते ही लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम संस्कार झूलाघाट में काली नदी के तट पर किया गया। उनके निधन पर आज नगर के सोरवैली विद्यालय में शोकसभा की गई।