एन आई एन,

पिथौरागढ़। अस्कोट वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम अवैध वन उपज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने खेतार कन्याल निवासी भग्गू कन्याल के गोदाम से 127 गुलिया (20.32 क्विंटल), 45 नग मौसा घास (1350 किग्रा), 5 नग बल्डिनी (98 किग्रा) और 25 नग झूला (425 किग्रा) बरामद किया।

वन विभाग के अनुसार, बरामद वन उपज को जब्त कर वन चेतना भवन एवं आउट हाउस अस्कोट में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई वन दरोगा कैलाश सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp