एन आई एन,

पिथौरागढ़। करीब पांच माह से बिना वेतन घर बैठे 228 सरकारी विद्यालयों के लगभग 300 व्यावसायिक प्रशिक्षक 25 अगस्त को देहरादून में महारैली करेंगे। प्रशिक्षकों का कहना है कि वर्ष 2021 से करीब 30 हजार विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा देने के बावजूद 31 मार्च से उन्हें कार्य से हटा दिया गया।

संघ ने सरकार से 31 अगस्त तक पुनर्बहाली का लिखित आदेश जारी करने की मांग की है। कार्यकारी अध्यक्ष हरीश शाह ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन और आमरण अनशन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी विजय ने कहा कि प्रशिक्षकों को घर बैठाने से विद्यार्थियों की व्यावसायिक शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp