एन आई एन,

पिथौरागढ़। नशा उन्मूलन अभियान के तहत धारचूला पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में मंजू थापा के रेस्टोरेंट से 10 पेटी बियर और 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पकड़ी गई शराब की कीमत पुलिस ने 1.55 लाख रुपए बताई।

मंजू थापा के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी, आरक्षी संतोष कुमार , आरक्षी भावेश तिवारी आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp