एन आई एन,

पिथौरागढ़। पूर्व ऊर्जा मंत्री रमेश कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयानों पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा है कि आज राहुल गांधी देश के युवाओं के सबसे चहेते नेता हैं। युवाओं की समस्या को प्रमुखता से उठा रहे हैं युवाओं के बीच राहुल गांधी के बढ़ते ग्राफ से भाजपा परेशान है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में चुनाव हार चुके हैं। चंपावत में वे उपचुनाव में जीते हैं। अब वह अपने लिए डीडीहाट में नई जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन यहां के विधायक ने उन्हें पांव रखने देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होना तय है।



Share on Facebook Share on WhatsApp