एन आई एन,
पिथौरागढ़। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला एवं नव नियुक्त जिला प्रभारी निर्मल मेहरा और सह प्रभारी रवि रौतेला के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रभारी एवं सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र देते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक बिशन सिंह चुफाल, फकीर राम टम्टा सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री एवं बूथ सशक्तिकरण संयोजक डी.डी. जोशी ने किया।