एन आई एन,
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने शहीदों की स्मृति को नई पीढ़ी से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “शहीद के नाम एक पेड़” अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत क्षेत्र के विद्यालयों को फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें स्थानीय शहीद की स्मृति में लगाया जाएगा।
पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को दी जाएगी और पौधारोपण के अवसर पर शहीद परिवार को भी आमंत्रित किया जाएगा।
वर्षभर पौधे की देखभाल और विद्यालय की सहभागिता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। संगठन ने विद्यालयों और आम नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।