एन आई एन पिथौरागढ़ देहरादून हवाई सेवा पिछले दो दिनों से बंद पड़ी है। कांग्रेस के पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि पिथौरागढ़ के लोगों के लगातार आंदोलन के बाद यह सेवा शुरू हो पाई थी। अब इस सेवा को अनियमित किया जा रहा है।
उन्होंने सेवा को शीघ्र सुचारू नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके संसदीय सीट की ऑल वेदर रोड लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी है, लेकिन वह खामोश बैठे हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय राज्य मंत्री के पिथौरागढ़ आने पर घेराव किया जाएगा।