एन आई एन पिथौरागढ़। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने क्षेत्र पंचायत समिति की बैठकों का वर्ष 2025-26 का रोस्टर निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार विकासखण्ड पिथौरागढ़ बिण की क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक 08 अक्टूबर 2025, 07 जनवरी 2026, विकासखंड मूनाकोट की बैठक 15 अक्टूबर 2025, 16 जनवरी 2026,
विकासखंड बेरीनाग की 10 दिसंबर 2025, विकासखंड गंगोलीहाट की बैठक 27 नवंबर 2025, विकासखंड कनालीछीना की बैठक 06 नवंबर 2025, 05 फरवरी 2026, विकासखंड डीडीहाट की बैठक 14 नवंबर 2025, 13 फरवरी 2026, विकासखंड धारचूला की बैठक 31 अक्टूबर 2025, 22 जनवरी 2026 व विकासखंड मुनस्यारी की बैठक 26 दिसंबर 2025 एवम 27 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी।