एन आई एन पिथौरागढ़। शहीद भगत सिंह को आज उनके जन्म दिवस पर लोगों ने याद किया। नेड़ा गांव में आयोजित गोष्ठी में डॉ. तारा सिंह ने भगत सिंह का जीवन परिचय दिया और कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी सदियों में पैदा होते हैं।

भगत सिंह देश की आजादी की बुनियाद हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे भगत सिंह को हमेशा याद रखें। इस अवसर पर दीपक खड़ायत, चेतन भट्ट, निर्मला महर, दिया ततराड़ी, सुनीता ओली, केदार सिंह, करिश्मा, मयंक मेहरा, युवराज आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp