एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारतीय अंतरिक्ष विभाग द्वारा 12 से 18 अगस्त तक अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष इसका विषय अंतरिक्ष शिक्षा और नवाचार रखा गया है। भारतीय अंतरिक्ष के कुमाऊं नोडल केंद्र के अधिकारी नवल चंद्र जोशी ने बताया कि डॉक्टर विक्रम साराभाई के जन्म के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
विद्यार्थियों के बीच भाषण, पेंटिंग, स्पेस फैशन शो, कैन सेट आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएगी, साथ ही अंतरिक्ष चिकित्सा नवाचार चुनौती प्रतियोगिता और कार्यशाला का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी 7579448395 मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकते हैं।