एन आई एन,

पिथौरागढ़। बाल साहित्यकार इंजीनियर ललित शौर्य की 19वीं पुस्तक 'धरती के मेहमान' का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने किया। देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विमोचन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बाल साहित्य बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 

युवा साहित्यकार ललित का कार्य इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने ललित द्वारा चलाए जा रहे मोबाइल नहीं पुस्तक दो अभियान की सराहना की। इस अवसर पर लेखक ललित शौर्य, हिमालय हेरीटेज सोसायटी के निदेशक रजनीश कौंसवाल, समाजसेवी विनोद खंडूरी, यमन डबराल आदि उपस्थित रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp