एन आई एन,

पिथौरागढ़। कल से शुरू हो रही इको टास्क फोर्स की भर्ती में भाग लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पूर्व सैनिकों का आज जिले के पूर्व सैनिक संगठन ने स्वागत किया और उनकी रात्रि विश्राम की व्यवस्था की। जिले में यह पहली बार है जब भर्ती में शामिल होने आए लोगों के लिए संगठित रूप से आवास एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

जिले में पूर्व सैनिक विश्रामगृह जैसी सुविधा के अभाव में संगठन ने अपने कार्यालय और सम्मान स्थल पर पूर्व सैनिकों की रात्रि विश्राम की व्यवस्था की है। संगठन के वरिष्ठ सलाहकार सूबेदार मेजर दिवाकर सिंह एवं देवेंद्र डिगारी पूर्व सैनिकों को भर्ती के पंजीकरण मार्गदर्शन की जानकारी दे रहे हैं। आवास और भोजन व्यवस्था का दायित्व क्षेत्र संयोजक हयात सिंह ने संभाला है। बाहरी जिलों से आए पूर्व सैनिकों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp