एन आई एन,

पिथौरागढ़।  धारचूला के खेत गांव निवासी 72 वर्षीय हिम्मत सिंह के लापता हो गये है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ग्राम उमचिया निवासी अनिल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके ताऊ हिम्मत सिंह पुत्र हरीश चंद्र सिंह निवासी ग्राम पंचायत खेत, धारचूला 20 जुलाई 2026 को दोपहर करीब तीन बजे घर से गांव की ओर गए थे।

इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अनिल सिंह ने थाने में पहुंचकर हिम्मत सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए तलाश करने की मांग की।



Share on Facebook Share on WhatsApp