एन आई एन,
चंपावत। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर बनबसा पुलिस ने आज शारदा बैराज क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान लोगों को साइबर अपराध, तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों से अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई।