एन आई एन,

पिथौरागढ़। पैडलर्स की टीम ने 60 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर लोगों को स्वस्थ जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण और साइकिलिंग संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल अंशु बोहरा, कृणाल चंद, अनुकूल, दीपेश कापड़ी और अभिषेक राजन ने कहा कि सप्ताहंत को केवल आराम तक सीमित रखने की बजाय उसे स्वास्थ्य, रोमांच और प्रकृति के साथ जोड़ना एक बेहतर विकल्प है। 

इसी उद्देश्य से 60 किलोमीटर लंबी चुनौती पूर्ण साइकिलिंग का आयोजन किया गया ।उन्होंने कहा कि साइकलिंग को एक सकारात्मक जन आंदोलन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं ने कहा कि साइकलिंग केवल एक खेल नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और मजबूत समुदाय की ओर बढ़ाया गया एक सार्थक कदम है।



Share on Facebook Share on WhatsApp