एन आई एन,

पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत ने आज झूलाघाट में फलों के राजा आम पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर लोगों से मुखातिब हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी है।

युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। सीमांत क्षेत्र की जनता मूलभूत जरूरत के लिए जूझ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार इन मामलों में मूक दर्शक बनी हुई है। इस अवसर पर प्रदीप पाल, खीमराज जोशी, किशोर भुप्पी गोबाड़ी, पंकज जोशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp