पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल की 55 वीं वाहिनी में आज राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यवाहक कमांडेंट राकेश कुमार रमण के दिशा निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में वाहिनी चिकित्सालय के डॉ. सौम्या हलदार , जिला चिकित्सालय की चिकित्सा अधिकारी डॉ. यामिनी जुकरिया ने आयुर्वेद की प्राचीन और वैज्ञानिक पद्धतियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार का माध्यम ही नहीं बल्कि स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने और रोगों से बचाव का भी महत्वपूर्ण साधन है। अधिकारियों और जवानों ने आयुर्वेद को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।