22-Sep-2025

एन आई एन पिथौरागढ़। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रमोद कुमार क्षोत्रिय को भूटान की राजधानी थिंपू में आयोजित भूटान भारत साहित्य महोत्सव में साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस महोत्सव में भारत, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, तिब्बत से 100 से अधिक साहित्यकार और लोक कलाकारों ने भागीदारी की और अपने-अपने क्षेत्र के साहित्य कला और संस्कृति से परिचित कराया। डॉ. क्षोत्रिय ने कार्यक्रम में बाल्मीकि रामायण, पर्यावरण चेतना विषय पर अपना आलेख संस्कृत में प्रस्तुत किया और अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ भी किया। उन्हें यह सम्मान मिलने पर जिले के तमाम साहित्यकारों, शिक्षकों और समाज सेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp