एन आई एन,

पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय विशेष बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गया है। शिविर में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, पिथौरागढ़ जनपद, उधम सिंह नगर , अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल , पौड़ी गढ़वाल के 25 बालक और 25 बालिकाओं को खेल प्रशिक्षक जीवन प्रकाश, प्रकाश जंग थापा, उमेश गढ़िया, रेनू द्वारा बॉक्सिंग की बारीकियां सिखाई जा रही है।

जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की बॉक्सिंग टीम चयनित की जाएगी, जो 22 जून से जालंधर में शुरू होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp