एन आई एन,
पिथौरागढ़। समाज कल्याण विभाग और वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने सुना और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को विभाग की ओर से शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दयानंद भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।