एन आई एन,

पिथौरागढ़। ग्राम प्रधानों को रेवेन्यू बढ़ाने का फरमान दिए जाने से जिले के ग्राम प्रधान भड़क गए हैं । ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष भरत राम की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रधानों ने जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें प्रधानों ने कहा है  कि पर्वतीय क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों की हालत पहले ही खराब हैं। 

बगैर वित्तीय मदद के इनका संचालन करना मुश्किल है। गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और ग्राम प्रधानों पर राजस्व बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रधानों ने कहा कि राजस्व नहीं बढ़ने पर वित्तीय मदद रोके जाने या अन्य दंडात्मक कार्रवाई किये जाने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान कमला वर्मा, चंद्रा महर, जागृति भंडारी, भावना भट्ट, आशा देवी, हिमानी जोशी आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp