एन आई एन,
पिथौरागढ़। सामुदायिक पुस्तकालय की पहल पर मुनस्यारी में सोमवार से भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शुरू हो गया है। युवाओं को सेना और सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
फिजिकल प्रशिक्षण मां भराडी देवी फिजिकल अकैडमी द्वारा दिया जाएगा। आइटीबीपी व अन्य सुरक्षा बलों के रिटायर्ड अफसर भी युवाओ को प्रशिक्षित करेंगे। सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि इस प्रशिक्षण को 12 महीने संचालित करने का निर्णय लिया गया है।